मोहनपुर: कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा के समीप शनिवार को बाइक बाइक की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में कोरिया सा निवासी घर किशोर रवानी ने बताया कि वह बाइक से कुंडा मोड़ आया हुआ था और वहां से परिजन से मिलकर सनी रवानी को बाइक में बिठाकर घर वापस जा रहा था उसी क्रम में दूसरे बाइक चालक ने धक्का दे दिया।