सरधना: किसान मजदूर संगठन की समीक्षा बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, तहसील में धरना-प्रदर्शन, अगली समीक्षा 15 जून को होगी
सरधना किसान मजदूर संगठन की समीक्षा बैठक सोमवार को सरधना क्षेत्र में आयोजित की गई, जिसमें किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठाकुर देवराज सिंह पुंडीर ने की। बैठक के बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया।