उचकागांव: उचकागांव थाने की पुलिस ने सड़क पर जबरन चंदा वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की
उचकागांव में सड़क पर जबरन चंदा मांगने वाले लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गयी है. थाना क्षेत्र में सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों के नाम पर टोली बनाकर जगह-जगह सड़क को अवरुद्ध कर चंदा वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि कई बार गंभीर दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है.