उचकागांव: मीरगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर पूजा समिति की बैठक संपन्न
आगामी सरस्वती पूजा के पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु बुधवार को मीरगंज थाना परिसर में पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय थाना अध्यक्ष ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पूजा समितियों के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।