उचकागांव: ऊंचकागांव प्रखंड का बरगछिया रेलवे अंडरपास बना तालाब, राहगीरों की बढ़ीं मुश्किलें
ऊंचकागांव प्रखंड के बरगछिया रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या अब राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण अंडरपास में घुटने तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।