उचकागांव: असंदापुर बाजार से बाइक पर जा रहा व्यवसायी रहस्यमय ढंग से लापता
उचकागांव थाना क्षेत्र के असंदापुर गांव स्थित घर से बाइक से अपने दुकान जाने के बाद दुकान से फिर बाइक पर सवार होकर कहीं जाने के लिए निकले व्यवसाई रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। घटना 17 जनवरी की शाम की है जब व्यवसाई असंदापुर गांव निवासी व्यवसाई हरिद्वार प्रसाद बरनवाल अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर कहीं जाने के लिए निकले थे।