कोरबा: सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश का चौंकाने वाला खुलासा, हत्या नहीं बल्कि निकली ये वजह
Korba, Korba | May 23, 2026 सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया में 10 मई को सड़क किनारे झाड़ियों में मिली खून से सनी लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जिसे पहले हत्या मानकर जांच कर रही थी, वह मामला अब आत्महत्या का निकला है।पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच में मृतक ने खुद पर वार कर जान देने की पुष्टि की है.