बेल्थरा रोड: सीयर ब्लॉक में पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण हुआ, डिजिटल कार्यप्रणाली पर दिया गया जोर
सीयर ब्लॉक अंतर्गत के हॉल में मंगलवार को 3 बजे पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ ने कहा कि पंचायती राज विभाग के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पंचायत सहायकों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दक्ष होना आवश्यक है।