चायल: चरवा में महिला शिक्षक और अभिभावक के बीच विवाद, जुते चलने का वीडियो हुआ वायरल; पुलिस जांच में जुटी
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में एक महिला शिक्षक और बच्चों के अभिभावक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला शिक्षक एक व्यक्ति पर जुते से हमला करती हुई दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।