Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र

₹12 हजार वेतन, ₹5 हजार रिकवरी! वायरल वीडियो में छलका HRTC परिचालक का दर्द, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप हिमाचल प्रदेश में HRTC के एक परिचालक का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला शिमला जिले के तारादेवी डिपो से रामपुर जा रही बस का है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइंग स्क्वाड की टिकट जांच के दौरान एक यात्री बिना टिकट पाया गया, जिसके बाद परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आई। घटना के बाद कैमरे के सामने परिचालक का दर्द छलक पड़ा। रोते हुए उसने HRTC प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे मात्र ₹12,000 मासिक वेतन मिलता है, जबकि छोटी-छोटी बातों पर ₹5,000 तक की रिकवरी डाल दी जाती है। उसका कहना है कि इतनी कम तनख्वाह में परिवार और छोटे बच्चों का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। परिचालक ने भावुक होकर कहा कि वह ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करता है, लेकिन इस तरह की रिकवरी से कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग परिचालक के समर्थन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं और HRTC कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों व वेतन व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

MORE NEWS