बहरोड़: बहरोड में 18 दिन से पानी नहीं, गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम, हरियाणा रोडवेज बस रोकी, समझाइश के बाद खुला जाम
Behror, Alwar | May 27, 2026 बहरोड़ के निजामपुर रोड पर बुधवार दोपहर पानी संकट को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले 18 दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से परेशान महिलाओं ने दोपहर करीब तीन बजे सड़क पर जाम लगा दिया और हरियाणा रोडवेज की बस को बीच रास्ते में रोककर विरोध प्रदर्शन किया। अचानक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।