धनौरा: गजरौला सड़क हादसे में युवक की मौत, पहचान होने पर परिवार में मचा कोहराम
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जुबिलेंट फैक्ट्री के पास रोड पार कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के गांव सुल्तानपुर निवासी सूरज कुमार पुत्र प्रमोद कुमार।