हुज़ूर: मंत्रालय स्थित कक्ष में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2026 भोपाल मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में मुख्यमंत्री मोहन यादव के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे इस बैठक में कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए शेल्टर होम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शेल्टर होम में मरीज के परिजनों को रुकने और खाने की व्यवस्था सस्ती दरों पर मिल सकेगी।