उमरेठ: उमरेठ में छह दिनों से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, एसडीएम से चर्चा के बाद प्रभारी अध्यक्ष व सचिव ने लिया फैसला
उमरेठ तहसील में 6 दिनों से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। शुक्रवार 6 बजे सचिव अरुण यदुवंशी ने बताया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम शुभम कुमार यादव ने अधिवक्ताओं की समस्याओं ओर मांगों को लेकर तहसीलदार उमरेठ शोभना ठाकुर को निराकरण के लिए नियुक्त किया । आगामी सोमवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर निराकरण की बात होगी।