मंझनपुर: कौशाम्बी में पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वालों पर तेज की गई कार्रवाई
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारीगणों की मौजूदगी रही।