नौतनवा: हरदीडाली में दुकान पर बैठने को लेकर कहासुनी, पुलिस ने तीन लोगों को किया पांबद
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली में बीती रात दुकान पर बैठने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से दो लोगों को पाबंद किया है। खनुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार हरदीडाली ग्राम प्रधान के निर्माणाधीन कटरे के पास दुकान पर बैठने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।