कालपी: कालपी में महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटी, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने CO से की शिकायत
Kalpi, Jalaun | Jul 6, 2026 कालपी में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। सदर बाजार निवासी अर्जुन प्रसाद मौर्य ने सोमवार दोपहर 3 बजे सीओ कालपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 26 जून 2026 की शाम करीब 7:15 बजे वह अपनी पत्नी सावि मौर्य के साथ केनरा बैंक के सामने खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उनकी पत्नी के गले से करीब दो तोला सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।