बिंदकी: जाफरगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट तथा थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त विनोद खटीक पुत्र पट्टू लाल निवासी ग्राम खूंटा झाल थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। कानूनी कार्रवाई कर सोमवार को दिन में 11 बजे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी रहे।