फुलवरिया: फुलवरिया में स्वच्छता व्यवस्था सुचारू करने और कचरा उठाने को लेकर बैठक, BDO ने दिए निर्देश
फुलवरिया प्रखंड में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिसको लेकर बीडीओ पूजा कुमारी ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों और कर्मियों के साथ बैठक कर स्वच्छता कार्यों की गहन समीक्षा की और कई अहम निर्देश दिए। बुधवार की दोपहर 1:00 बजे बीडीओ ने बताया कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।