भूपालसागर: भूपालसागर स्टेट हाईवे पर दौड़ रहे युवकों को बाइक ने मारी टक्कर, 3 घायल, 1 को उदयपुर रेफर किया गया
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भूपालसागर स्टेट हाईवे पर मटुनिया के पास सड़क हादसा हुआ। यहां दौड़ रहे युवकों को एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित कुल 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 1 घायल को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।