कटिहार: आजमनगर में साइकिल और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, हायर सेंटर रेफर
मंगलवार की शाम 4 बजे तीन घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घटना के बारे में घायल के परिजन ने बताया कि बाइक और साइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल भेजा गया।