कटिहार: मिरचाईबारी में कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, संसद व जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद
कांग्रेस नेता विकास सिंह पार्टी से रिजाइन कर भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव और सांसद तारीक अनवर पर कई आरोप लगाए। जिसे लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश रंजन की ओर से मंगलवार की शाम 7:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नगर अध्यक्ष ने सभी आरोपी को बेबुनियाद बताया।