रतनगढ़: रतनगढ क्षेत्र में चलती बस में महिला के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
रतनगढ क्षेत्र में चलती बस में राजलदेसर निवासी अंजनी पत्नी बाबूलाल के लाखों के आभूषण चोरी हो गए। 24 तारीख की शाम महिला अपने पीहर गांव खुडेरा बड़ा से राजलदेसर जा रही थी। रतनगढ से राजलदेसर के बीच महिला के सूटकेस में से किसी ने लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।