भिंड नगर: भाजपा नेता संजय नगायच पर कांग्रेस का पलटवार,मप्र प्रवक्ता कार्यालय से बोले,जाले नही आपके दिमाग में लगी है दीमक
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने मंगलवार सुबह भाजपा नेता संजय नगायच पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार संजय नगायच ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिजनों के वेयरहाउस का निरीक्षण कर वीडियो जारी किया, वह पूरी तरह हास्यास्पद और राजनीतिक नौटंकी है।जनता सब जानती है