विष्णुगढ़: डूमर के बेड़म गांव में सांसद की पहल से नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, अंधेरे से मिली राहत
डूमर के बेड़म गांव में सांसद के पहल पर नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, अंधेरे से मिली राहत। डूमर पंचायत के बेड़म गांव में पिछले कई दिनों से व्याप्त बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। गांव का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सांसद के पहल पर बिजली ट्रांसफार्मर गांव में लगा।