हरदोई: पिरोजापुर विद्यालय के अर्चित कुमार का जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2025 बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। विद्यालय के मेधावी छात्र अर्चित कुमार का जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन होने से पूरा विद्यालय परिवार काफी खुश है। प्रधानाध्यपक व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजीव सिंह चौहान ने चयनित छात्र अर्चित को पुरस्कृत किया।