हरदोई: पुलिस ऑफिस में SP की जनसुनवाई में 42 शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2025 एसपी ने सभी की शिकायतों को सुना और सम्बन्धित थानेदारों को शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए हैं।बता दें कि शासन के निर्देश पर पुलिस ऑफिस में एसपी नीरज कुमार जादौन प्रतिदिन सुबह दस बजे से दो बजे तक लोगों की शिकायतों को सुनते हैं।बुधवार को जनसुनवाई में 42 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।एसपी ने एक एक कर सभी के शिकायती पत्र लिए और पीड़ितों से भी जानकारी ली।