हरदोई: शहर के वैटगंज में आग में झुलसकर किराना व्यवसायी की पत्नी अनुराधा की हुई मौत, सिलेंडर में गैस रिसाव से लगी आग
Hardoi, Hardoi | Mar 25, 2025 शहर के मोहल्ला वैटगंज सदर बाज़ार निवासी शोभित कुमार गुप्ता पत्र रामचन्द्र गुप्ता किराना व्यवसायी है। 35 वर्षीय पत्नी अनुराधा गुप्ता के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। मगंलवार की दोपहर शोभित गुप्ता अपनी दुकान पर था,घर में अकेली पत्नी अनुराधा थी। दोपहर में तकरीबन डेढ़ बजे आस-पड़ोसियों ने शोभित के घर से धुंआ उठता हुआ देखा,उसी बीच चीखने की आवाज़ सुनते ही लोग आ गए।