गीधा में 'स्वस्थ नारी अभियान' का आयोजन
कोईलवर प्रखंड के गीधा सामुदायिक भवन में नई आशा संस्था द्वारा आयोजित 'स्वस्थ नारी अभियान' के तहत किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया, जबकि पीआर होंडा आरा के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूल बैग भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरा एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी ने महिलाओं एवं किशोरियों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। वहीं, नई आशा के संरक्षक डॉ. भीम सिंह भवेश ने संस्था द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरियां, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#Koilwar #Bhojpur #Gidha #NayiAasha #SwasthNariAbhiyan #WomenHealth #MenstrualHygiene #MediaDarshan