नरवर: एनजीटी ने शिवपुरी कलेक्टर पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया
नरवर तहसील के लखना और धुबाई तालाब (वेटलैंड) क्षेत्र में बने रिसॉर्ट और होटल नहीं हटाने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने शिवपुरी कलेक्टर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आदेश में कहा गया है कि जुर्माने की राशि जमा करने के बाद ही कलेक्टर का पक्ष सुना जाएगा। मामला नरवर के वेटलैंड क्षेत्र में 50 मीटर के भीतर किए गए पक्के निर्माण से जुड़ा है,