गोरखपुर: बस स्टाफ द्वारा यात्रा से मना करने पर नौषड़ पुलिस ने 6 युवतियों को पैसे कराए रिफंड, दूसरी बस से गंतव्य तक रवाना किया
विवाद की स्थिति में फंसी छह युवतियों की समस्या का तत्काल समाधान कर उन्हें सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।छह युवतियां जो बेंगलुरु में नौकरी करती हैं,पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए मतदान करने हेतु बस से सिलीगुड़ी जा रही थीं।उन्होंने बाघागाढ़ा स्थित एक ट्रैवल प्वाइंट एजंसी के माध्यम से अपना टिकट बुक कराया,लेकिन गोरखपुर से आगे ले जाने से मना कर दिया गया।