ललितपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा आगामी विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में रावण दहन स्थल का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सम्बन्धित अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे कार्यक्रम सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न हो।