कन्नौज: गुरुवार को एसपी कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में एसपी दफ्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने फरियादियों की समस्या को सुन निस्तारण और जांच से जुड़े निर्देश दिए। एसपी की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न थाना क्षेत्र से फरियादी शिकायती पत्र के साथ पहुंचे थे।