कन्नौज: कन्नौज में ग्रामीणों ने कथा का आयोजन किया, सत्यनारायण की पूजा हुई
कन्नौज के ग्राम परतापुर में ग्रामीणों ने बुधवार शाम 4 बजे सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। भगवान विष्णु को केले के पत्तों की छाया के नीचे बैठाकर पूजन किया गया। पूजन के बाद कथा वाचक पंडित घनश्याम तिवारी ने सत्यनारायण की कथा कही, जिसको ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक सुनते हुए प्रसाद ग्रहण किया।