कन्नौज: फगुहा चौराहे पर हुए अग्निकांड से जुड़े पीड़ित दुकानदारों से पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने की मुलाकात
कन्नौज के फगुहा चौराहे पर आग लगने के कारण कई दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण पीड़ित दुकानदारों मिलने के लिए पूर्व सांसद सुब्रत पाठक फगुहा चौराहे पर पहुंचे। सुब्रत पाठक के द्वारा पीड़ित दुकानदारों से मिलकर मदद का आश्वासन दिया गया। सुब्रत पाठक ने तुरंत डीएम आशुतोष मोहन से बात कर सरकारी लाभ दिल जाने की अपील की है।