कन्नौज: चंदियापुर निवासी व्यक्ति ने जमीन पर कब्जे के आरोप में डीएम दफ्तर के बाहर आमरण अनशन किया, सपा नेता समेत 4 पर आरोप
कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील क्षेत्र निवासी व्यक्ति के द्वारा कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के बाहर तीन दिन से आमरण अनशन किया जा रहा है। चंदियापुर गांव निवासी राजेंद्र के द्वारा कुक्कू चौहान समेत 4 पर जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। गुरुवार को राजेंद्र से अधिकारियों ने मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई है और जांच की बात कही है।