माकड़ी: बारिश का कहर, बरकई के बंधा मतोर तालाब की मेड़ टूटी, सड़क बहने से कई गांवों का संपर्क टूटा, फसल और मछली बीज बहा
कोण्डागांव जिले में लगातार बारिश के बीच बुधवार सुबह माकड़ी ब्लाक के ग्राम बरकई के बंधा मतोर तालाब की मेड़ पर बनी सड़क तेज बहाव में टूट गई, जिससे बरकई-चरकई मार्ग बंद हो गया और कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया। किसानों की फसलें पानी में बह गईं, जबकि तालाब में डाला गया करीब 70-80 हजार रुपये का मछली बीज भी बह गया। ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों व मछुआरों को