अशोक नगर: स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर का सख्त एक्शन अस्पतालों से आंगनवाड़ी तक व्यवस्थाओं की हुई बड़ी समीक्षा
अशोकनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत और जनहितैषी बनाने के लिए कलेक्टर साकेत मालवीय ने गुरुवार दोपहर 3 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी, ब्लड बैंक की उपलब्धता और मातृ-शिशु मृत्यु दर की विस्तार से समीक्षा की गई।