जलालाबाद: गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब होने से परेशान जलालाबाद क्षेत्र के दो गांवों के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव मालूपुर व गुरगांव में कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल संकट के साथ घरेलू उपकरण भी बंद पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कई चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ