कांटे क्षेत्र के सेमरियावा ब्लॉक स्थित टेमा रहमत गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों को तौल के लिए भटकना पड़ रहा है। नौ दिनों में सिर्फ 13 किसानों से 1350 क्विंटल खरीद हुई है, जबकि करीब 150 किसान लाइन में हैं। गोदाम में बोरे भरे होने के बावजूद खरीद धीमी है। प्रभारी के अनुसार कुछ किसानों के अंगूठा न लगाने से प्रक्रिया अटकी है, वहीं किसानों ने अनियमितता के आरोप लगाए