पटना ग्रामीण: शाहपुर से हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और दो मोबाइल बरामद
राजधानी पटना के शाहपुर से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा और दो मोबाइल भी बरामद किया गया है।