सूरजपुर: ज्ञान भारतम् पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न
सूरजपुर में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में ‘ज्ञान भारतम्’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पांडुलिपियों की पहचान, दस्तावेजीकरण और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। निर्णय अनुसार ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, महाविद्यालयों एवं स्कूलों के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य