चरखारी: चरखारी डायट में मुख्यमंत्री शिक्षक चिकित्सा योजना का लाइव प्रसारण, शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य कार्ड
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट चरखारी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक चिकित्सा योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की इस योजना से प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ 1.10 करोड़ छात्रों को डीबीटी के जरिए 1200 रुपये दिए जाएंगे।