सहारनपुर: सहारनपुर में डीआईजी दफ्तर के बाहर हंगामा, सपा सांसद समेत 32 पर FIR, 7 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर हंगामा करने के आरोपों में कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन समेत 32 लोगों के खिलाफ सदर बाजार थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी की तहरीर के अनुसार सांसद इकरा हसन अपने समर्थकों के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं।