हसनपुर: हसनपुर में पुराने ज़मीन विवाद में डॉक्टर से मारपीट, मजदूर खोजने खोरी गांव गए थे, हालत गंभीर
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के वर्तमान गांव निवासी छोटू रंजन को पुराने जमीन विवाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार छोटू रंजन मजदूर ढूंढने के लिए घर से खोरी गांव गए थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।