बटियागढ़: बनोली गांव: सूखे कुएं में गिरे सियार के 2 बच्चे, वनकर्मियों ने किया बचाव
रजपुरा थाना क्षेत्र के बनोली गांव में सूखे कुँए में वन्य जीव सियार के दो बच्चे गिर गए,ग्रामीणो द्वारा सियार के बच्चों की आवाज़ें सुनने पर वन अमले को सूचना दी गईसूचना पर आज शनिवार शाम करीब 4 वजे पन्ना टाइगर रिजर्व से वनरक्षक ऋषि पटेरिया मौके पर पँहुचे और लोगो की मदद से सुरक्षित रेस्कयू कर सियार के बच्चों को जंगल मे छोड़ा गया