जींद: जम्मू कश्मीर में जाजनवाला गांव के सैनिक अमरजीत सिंह नैन शहीद, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
जींद जिले के जाजनवाला गांव निवासी सैनिक अमरजीत सिंह नैन गत सोमवार को जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। आज मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर पर पैतृक गांव जाजनवाला पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार हुआ।