नगर पंचायत प्रतापपुर में भारत माता सहित अन्य महापुरुषों के नाम से चौक बनाए जाएंगे। स्थानीय विधायक की पहल से नगरीय प्रशासन विभाग ने इनकी स्वीकृति प्रदान की है और लाखों की लागत से मूर्ति स्थापना के साथ सौंदर्याकरण कार्य होगा। जानकारी देते हुए नगर पंचायत पार्षद मुकेश तायल ने बताया कि विभिन्न चौक के नामकरण और सौंदर्याकरण कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।