सादुलशहर: पन्नीवाली रोड पर आपसी रंजिश के चलते युवक का रास्ता रोककर की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सादुलशहर तहसील के पन्नीवाली रोड पर आपसी विवाद को लेकर युवक का रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट की गई।इस मामले में पुलिस ने मुक्दमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा कि आपसी विवाद को लेकर हरविंदर अर्शदीप वह दो अन्य के द्वारा उसके पुत्र के साथ मारपीट की।