कोडरमा: राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी वाणिज्य में राज्य स्तर पर आठवां और जिला टॉपर बनी
इंटर वाणिज्य की परीक्षा में स्टेट में आठवां स्थान व जिला में टॉपर रही आरएलएसवाई इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया की छात्रा सृष्टि कुमारी आगे पढ़कर सीए बनना चाहती है. परीक्षा में सृष्टि कुमारी को 463 प्राप्त की है. सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना, माता शबनम देवी व शिक्षकों को दी. सृष्टि ने बताया कि उनके नाना व माँ हमेशा से ही उनके पढ़ाई के प्रति सजग रहे ।